गोंडा की अद्भुत एवं रोमांचकारी होली

गोंडा की अद्भुत होली:

गोंडा की अद्भुत एवं रोमांचकारी होली Holi

होली रंगो का त्यौहार है।  केवल गोंडा ही नहीं अपितु सम्पूर्ण भारत में लोग होली का त्यौहार बड़े ही धूम धाम से मनाते है।  लेकिन गोंडा की होली अद्भुत तरीके से गोंडवी अंदाज में भांग वाली गुझियाँ और मिक्सअप मधु (कॉकटेल)  का लुफ्त उठाते हुए खेली जाती है।

गोंडवी अंदाज की अद्भुत होली :-


गोंडा की स्पेशल गुझियां होली के एक दिन पहले ही बनती है।  मिक्सअप मधु (कॉकटेल) और स्पेशल गुझियां होलिका लगाने वालों के लिए उत्साहवर्धक टॉनिक का कार्य करती है। मिक्सअप मधु (कॉकटेल) और गुझियां खाने के बाद रात में लोग होलिका के लिए लकड़ी लाने जाते है।  और होलिका के लिए लकड़ी जुटाने वाले ये सभी भैया जी उन चाचा जी का पेड़ काटते हैं जो पेड़ की रखवाली अधिक करते है और सुबह पता चलने पर सबसे अधिक गालियां देते हैं।  पर होली के दिन ये सभी भैया जी दोस्ती दुश्मनी सब कुछ भूलकर, यहाँ तक की मिक्सअप मधु (कॉकटेल) के बाद अपने आपको भी भूलकर होली खेलते है।

गोंडा की अद्भुत एवं रोमांचकारी होली holi

गोंडवी होली के अद्भुत रंग:



यहाँ रंग भी गोंडवी अंदाज के होते है लाल, हरे, पीले, नीले ये सब तो आम रंग है यहाँ होली काला रंग (ट्रैक्टर से निकली मोबिल ), भूरा रंग (गोबर), एवं कीचड़ से भी खेली जाती है, पर इन सभी रंगों में प्यार का रंग जरूर मिला होता है। 
गोंडा की अद्भुत एवं रोमांचकारी होली holi

बैंड-बाजा, डी. जे. के सभी होली का आनंद:

सुबह होलिका तापने के बाद सब लोग गांव के लोगों के साथ पहले मस्ती के रंगो में होली खेलते है और उसके बाद सब इकट्ठा होकर बैंड बाजा, डी. जे., के साथ झूमते आसपास के गांव में होली खेलने निकल पड़ते है और ये लोग सभी महाशय के यहाँ पहुंचकर होली की शुभकानाओं का आदान प्रदान करते हुए गुझिया और नास्ते का लुफ्त उठाते हुए होली मिलकर आगे बढ़ जाते है।  होली मिलते वक्त कुछ लोग इनका देशी और कुछ लोग अंग्रेजी से स्वागत करते है। अब ये कौन सी  कॉकटेल बनती है इसका पता इनको तीन दिन तक पता नहीं चलता।

आधुनिक होली:


लेकिन अब आज कल की होली थोड़ी बदल गयी है लोग अब होली खेलना कम पसंद करते है। शायद अब लोग अधिक आधुनिक हो गए है फिर भी आज भी लोग होली के दिन अबीर खेलते हुए दिल से होली मिलते है एक दूसरे का सात्यकार करते हुए होली की शुभकामनाओं का आदान प्रदान करते है।

गोंडा की अद्भुत एवं रोमांचकारी होली holi


आप को होली की हार्दिक शुभकामनाएं
HAPPY HOLI

Post a Comment

0 Comments